अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अर्बन इस्टेट स्थित एक मकान से रात को चोरों ने दूसरे मकान की छत से प्रवेश कर मकान के ऊपर बने कमरे में रखे लाखों रुपये के आभूषण व 57 हजार की नकदी चुरा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अर्बन इस्टेट के मकान नंबर 2740 निवासी पंकज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई पुष्पेंद्र प्राध्यापक है। उसके भाई का अभी-अभी घुटने का ऑपरेशन हुआ है जिस कारण वह ऊपर बने कमरे के बजाय नीचे सोने लग गया। पुष्पेंद्र की पत्नी ने अपने सारे गहने ऊपर कमरे में ही रखे थे। रात को चोर पड़ोसियों की छत से ऊपर बने कमरे में पहुंच गए और ताला तोड़कर वहां अलमारी में रखे 20 तोले सोने के जेवरात समेत 57 हजार की नकदी चुरा ले गए। उन्हें चोरी का पता सुबह चला। जब वे ऊपर गए तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था।