520 ग्राम गांजा सहित युवक काबू
जींद। शहर के भिवानी रोड नाका के निकट से पुलिस ने एक युवक को गाजा सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 520 ग्राम गाजा बरामद किया। पुलिस ने नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हांसी रोड से भिवानी रोड नाका की तरफ से एक युवक गाजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने युवक को भिवानी रोड नाके के निकट से आरोपी को काबू कर लिया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 520 ग्राम गाजा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान विकास नगर जींद निवासी दलबीर के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।