फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरे भाईयों ने की बुआ के लड़के की हत्या, रात को शव नहर में फैंकना चाहते थे, पुलिस ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। भिवानी रोड स्थित बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी राज मिस्त्री 35 वर्षीय कुलदीप की उसके चार ममेरे भाइयों ने ईंटों से वार कर व गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद चारों आरोपी कुलदीप के शव को हांसी ब्रांच नहर में फेंकना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने चारों को शव के साथ काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के शक के चलते कुलदीप की हत्या की गई है। कुलदीप अपने मामा के लड़के विकास उर्फ विक्की के घर आने से खुश नहीं था। ऐसे में विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी विक्की ने बताया कि कुलदीप उसकी बुआ का लड़का था लेकिन वह उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। इसके चलते उसकी हत्या की है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात को चार लोग शव को लेकर हांसी ब्रांच नहर की पटरी से जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने शव देखकर उनका पीछा किया। थोड़ी ही दूरी पर जाने के बाद आरोपी शव को नहर में फेंकने लगे, लेकिन इसी दौरान पीछा कर रहे युवक पर उनकी नजर पड़ गई। इसके बाद वह शव को लेकर आगे निकल गए। पीछा कर रहे युवक ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को शव के साथ काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी विकास उर्फ विक्की, उसके भाई मनमोहन, गांव बडाला निवासी सोनू पुत्र जयभगवान और सोनू के रूप में हुई। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विक्की और कुलदीप का हो चुका था झगड़ा
कुलदीप के पिता रामचंद्र ने बताया कि कुलदीप को विक्की का घर आना पसंद नहीं था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका था। उन्हें नहीं पता था कि यह विवाद इस अंजाम तक पहुंच जाएगा।
गला घोंटकर व ईंटों से वार कर उतारा मौत के घाट
पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि कुलदीप का गला घोंटकर व ईंटों से वार कर मौत के घाट उतारा है। मौत के बाद शव को नहर में डालने की साजिश थी, ताकि शव बह कर आगे निकल जाए।
पिता ने लगाए आरोप
कुलदीप के पिता रामचंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि विक्की उसकी पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने साजिश के तहत कुलदीप की हत्या कर दी, ताकि उसका रास्ता साफ हो सके। रामचंद्र ने बताया कि कुलदीप मंगलवार सुबह रोहतक रोड पर काम करने के लिए गया था। दोपहर को घर पर खाना खाकर निकल गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि उसके बेटे की हत्या उसके साले के लड़कों ने कर दी है। डिटेक्टिव टीम इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि विकास ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी बुआ के बेटे कुलदीप की बीड़ के पास हत्या कर दी। चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों से की जा रही है पूछताछ
हत्या कर शव को नहर में खुर्द-बुर्द करने जा रहे चारों युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और उनको अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
-दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें