फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महंगाई, बेरोजगार के विरोध में माकपा ने पीएम, गृह मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
23जेएनडी11: मांगों को लेकर पुतला जलाते माकपा कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
जींद। बढ़ती महंगाई, बेरोजगार के विरोध में माकपा की लोकल कमेटी ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर पीएम व गृह मंत्री का पुतला फूंका। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता इंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

माकपा जिला सचिव कॉमरेड कपूर सिंह, राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉमरेड रमेश चंद्र ने कहा कि महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में कमी आने के बजाय लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार घट रही हैं।
अप्रैल माह में कच्चे तेल की कीमत लगभग 126 डॉलर प्रति बैरल थी जो अब घटकर लगभग 79 डॉलर प्रति बैरल आई। इसका लाभ देश की जनता को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युद्ध का हवाला देकर देश में यूरिया की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

महिलाओं, विशेषकर दलित महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है। कुरुक्षेत्र में एक डॉ. द्वारा नाबालिग दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म, लाडवा क्षेत्र में एक दलित व्यक्ति के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट और कुकर्म की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
हांसी के चानौत गांव में पेयजल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग, मांगें मान लिए जाने के बावजूद आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।
इस अवसर पर वेद प्रकाश, आशा रानी, सुशीला, नूतन प्रकाश, कौशिगन, राजकुमार श्योकंद, पवन कुमार, राजकुमार, धर्मबीर, राजेंद्र, बारू राम, बिट्टू, रणबीर, जोगेंद्र, रामनिवास, राजबीर, सतपाल, संजीव, कप्तान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें