23जेएनडी01 : ग्रामीणों को बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
जींद। गढ़वाली में स्वास्थ्य विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शिरकत की। कुलदीप रंधावा ने कहा कि बेटियां परिवार एवं समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा और समान अवसर आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम कविता, एएनएम संतोष, एमपीएचडब्ल्यू अनिल लाठर,अनूप सहरावत ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संवाद