फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत

Tue, 15 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी15-प्रेम सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जींद। पोपड़ा से अलेवा, करनाल रोड पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


करनाल जिला के गांव पोपड़ा निवासी 54 वर्षीय प्रेम सिंह पंचायती राज में ठेकेदारी करता था। उसका फिलहाल शामदो में काम चल रहा था। सोमवार सुबह वह गांव से बाइक पर सवार होकर शामदो जा रहा था। जब वह अलेवा के पास पहुंचा तो लिंक मार्ग से अज्ञात वाहन आया और उसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे विपिन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना अलेवा

14जेएनडी15-प्रेम सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें