फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 152 डी पर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा कंटेनर, चालक गंभीर

Tue, 22 Apr 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी12-लजवाना कलां गांव के पास पुल से नीचे गिरा कंटेनर। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। लजवाना कलां गांव के पास एनएच 152 डी से एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। घटना रात की है। कंटेनर में सीमेंट भरी हुई थी। कंटेनर सड़क पर पलट गया, जबकि केबिन पुल से नीचे जा गिरा। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गनीमत रही कि घटना के समय पुल से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। राजस्थान के बीकानेर निवासी चालक शैतान सिंह कंटेनर को लेकर राजस्थान से चंडीगढ़ जा रहा था। घटना रात करीब 3 बजे की है। घायल चालक को जींद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। यहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें