फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानतारा रोड का निर्माण अधूरा, रोड़ी और धूल से हो रही परेशानी

विज्ञापन
ज्ञानतारा रोड पर डाली गई रोड़ी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। करीब एक महीना पहले ज्ञानतारा रोड का शुरू हुआ निर्माण कार्य बीच में ही अटक गया है। इसके चलते लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि नगर परिषद ने यहां रोड़ी डालकर छोड़ दिया है। इससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा कुछ हिस्से पर रोड़ी डालकर मिट्टी डाली गई है। इस पर अब नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा है। इससे यहां धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन

दरअसल अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए करीब दो साल पहले ज्ञानतारा रोड को उखाड़ा गया था। इसके बाद यहां की टूटी सड़क के चलते लोगों ने बार-बार आंदोलन किए। इसके चलते ही अब करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये से सड़क निर्माण के टेंडर किया गया है। इस पर करीब एक महीना पहले ही काम शुरू हुआ है। करीब डेढ़ किलोमीटर की इस सड़क पर अब काम धीमी गति से चल रहा है। इससे लोगों में फिर से रोष है।
शहर के लिए बेहद खास है ज्ञानतारा रोड
ज्ञानतारा रोड जयंती देवी मंदिर के सामने से शुरू होकर काठमंडी होते हुए पुरानी अनाज मंडी के पास निकलता है। इससे देवीलाल चौक, रोहतक रोड, भिवानी रोड मेन बाजार को जोड़ता है। यह रास्ता बंद होने के कारण लोगों को बाजार के बीच से होकर बैंक रोड के रास्ते निकलना पड़ता है। इससे यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इस संबंध में जींद नप के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि सड़क बनाने में कुछ समय लगता है। एकदम से सड़क नहीं बनाई जा सकती। त्योहार के कारण कुछ दिन काम रुका है, इसको तेज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

धूल से परेशानी
पिछले करीब 15 दिन से रोड़ा डालकर उस मिट्टी डाली गई है। यहां पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में धुल से काफी परेशानी होती है। इसके चलते दुकान में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। काम तेजी से होना चाहिए।
-राजेंद्र जांगड़ा, दुकानदार।
एक सप्ताह से पड़ी है रोड़ी
सड़क के एक हिस्से पर एक सप्ताह से रोड़ी डाली गई है। इसके बाद यहां कोई सुध नहीं ली गई। इस पर रोड़ी पड़ी होने के कारण विश्वकर्मा कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी के करीब पांच हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को रास्ता बदल कर निकलना पड़ रहा है।
-जयकुमार, विश्वकर्मा कॉलोनी।
लोग परेशान, धंधे प्रभावित
एक तो नगर परिषद का काम बहुत ही धीमा चल रहा है। दूसरे यहां जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा भी साथ में काम नहीं किया जा रहा। इससे तैयार किए गए सड़क पर सीवर का पानी फैल रहा है। सड़क बनने के बाद यह समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। ऐसे में सीवर का काम ठीक करते हुए तेज गति से काम किया जाए।
विज्ञापन

-रिंकू नागर, पार्षद वार्ड नंबर दस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें