फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
डीसी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के किसानों पर लट्ठ बरसाने के बयान और लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपने तानाशाही रवैये के कारण आए दिन जनविरोधी निर्णय ले रही है। यह सरकार विपक्षी दलों, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज दबाने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दयानंद शर्मा, रमेश सैनी, रघुबीर भारद्वाज, धर्मपाल प्रधान, पार्षद नरेश सैनी, एडवोकेट भीष्म वशिष्ठ, जयनारायण शर्मा, विशाल छोटा व एडवोकेट बलराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें