फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: विनेश फोगाट के कार्यक्रम में आपस में भिड़े कांग्रेसी, छोटी सी बात पर हुआ खूब हंगामा

Mon, 16 Sep 2024 06:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गए। हालांकि विनेश ने सभी को शांत कराया। 
विज्ञापन
आपस में उलझते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बुआना में कांग्रेस प्रत्याशी पहलवान विनेश फोगाट के कार्यक्रम में पार्टी के ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जुलाना हलके में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट चुनाव को लेकर दौरे कर रही हैं। रविवार रात बुआना गांव में हुए कार्यक्रम में विनेश फोगाट ने माइक कांग्रेस कार्यकर्ता कृष्ण बुआना को दे दिया। जैसे ही उसने बोलना शुरू किया तो गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुधीर बुआना ने इसका विरोध किया तो हंगामा हो गया। कुछ लोग माइक पर बोलने का विरोध कर रहे थे तो कुछ लोग समर्थन कर रहे थे। 

सुधीर बुआना ने बताया कि गांव में विनेश फोगाट का कार्यक्रम था। कार्यक्रम तय समय से चार घंटे लेट हो रहा था। इसलिए कार्यकर्ताओं को बोलने से मना कर दिया गया था। मामले को बिगड़ता देख विनेश फोगाट ने माइक खुद लिया और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि छोटी-छोटी बातों पर झगडडना हमारे संस्कार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें