फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने के लिए दी शिकायत

विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को कंगना रणौत के खिलाफ शिकायत देते आप के कार्यकर्ता। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। आप की युवा विंग ने कार्यकारिणी के साथ मिलकर शहर थाना पुलिस को कंगना रणौत के खिलाफ शिकायत दी है। अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में आप के युवा जिलाध्यक्ष विक्रम चहल ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में राष्ट्रवाद की परिभाषा बदलने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रणौत ने शहीदों के सम्मान में अपशब्द कहे। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानति किए जाने के बाद कंगना ने नौ नवंबर को अपने साक्षात्कार के दौरान कहा था कि जो आजादी हमें मिली, वह तो भीख थी। असली आजादी तो साल 2014 में मिली है। उनका यह बयान देशवासियों को आहत करने वाला है और इससे स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने का काम किया गया। इससे साफ है कि कंगना का यह बयान साफ तौर पर देश के खिलाफ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू ने कहा कि इस तरह के बयानों से देश में तनाव फैलाने की कोशिश की गई। भारत को आजाद करवाने के लिए हर जाति धर्म संप्रदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश को आजादी दिलवाई। इस अवसर पर तरसेम गोयल, जोगिंद्र बड़ौदा, अंकित बड़ौदा, नकुल नगूरां व अंकित मनोहरपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें