फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुरुक्षेत्र में 17 को होगी सीएम सैनी की रैली

Fri, 08 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी24-बैठक में पहुंचे पांचाल समाज समाज के प्रमुख पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना मंडी के रजबाहा रोड पर स्थित विश्वकर्मा पांचाल धर्मशाला में हलका उचाना के पांचाल समाज के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुरुक्षेत्र पांचाल धर्मशाला के प्रधान साहब सिंह पटवा, विश्वकर्मा पांचाल धर्मशाला पांडू पिंडारा के प्रधान बंटी दालमवाला, सुधीर पांचाल और मास्टर गुलाब पांचाल पानीपत शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक का संचालन पूर्व एमसी रामदिया पांचाल ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 17 अगस्त को कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली था। यह रैली समस्त हरियाणा के पांचाल समाज की ओर से आयोजित की जा रही है। पांचाल समाज की मुख्य मांगे राजनीति में हिस्सेदारी एवं कुरूक्षेत्र में सरकारी जमीन देने की मांग की जाएगी ताकि वहां पर अकादमी या प्रशिक्षण संस्थान खोला जा सकें। वक्ताओं ने पांचाल बंधुओं से रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया। इस मौके पर सतपाल, रामदिया, रणधीर, सुभाष सुरबरा, किताब माजरा, मोदीराम बिघाना और सत्यनारायण कहसून मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें