05जेएनडी10-किसान भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए किसान नेता। संवाद
जींद। किसानों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बैठक वीरवार को शिव काॅलोनी स्थित किसान भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बारूराम रूपगढ़ ने की।
बैठक में मांग उठाई कि बारिश के मौसम को देखते हुए ड्रेनों और नहरों की सफाई करवाई जाए। इसके अलावा टेल (अंतिम छोर) तक पूरा पानी पहुंचाया जाए।
संगठन के जिला प्रवक्ता रामराजी ने बताया कि उन्होंने बताया कि किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। तार और ट्रांसफार्मर की रिपेयर नहीं हो रही। यह मांग भी उठाई जाएगी कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बारिश के दिनों में मच्छरों से होने वाले रोगों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करवाया जाए। संवाद