फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से दूरी बनाएं नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने जिले के नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से वातावरण पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस प्लास्टिक का दुष्प्रभाव कई सौ सालों तक हो सकता है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की ओर सबको कदम बढ़ाना होगा। तभी वातावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। आज प्रदूषण के कारण कई स्थानों पर वातावरण में सांस लेना भी दूभर है। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के अंधाधुंध प्रयोग का सबसे बड़ा कारण है। प्लास्टिक न केवल वर्तमान में प्रदूषण का कारण बनता है बल्कि अगले कई सौ सालों तक भी इसका दुष्प्रभाव रहता है। इसलिए हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से परहेज करना चाहिए। जिससे कि आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे सकें। उन्होंने बताया कि एनजीटी एवं सरकार के निर्देशों के अनुसार एक जुलाई से प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उसके बाद से एक बार प्रयोग किया जाने वाले प्लास्टिक का कोई भी सामान प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। एनजीटी के निर्देशों का पालन सभी को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें