फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री देंगे जिले को 164 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोरोना और किसान आंदोलन की वजह से पिछले लंबे समय से विकास कार्यों का औपचारिक शिलान्यास नहीं हो पाया। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल नौ जनवरी को सफीदों में जिला स्तरीय जनसभा में शिरकत करेंगे। इस दौरान 164 करोड़ 20 लाख रुपये की 14 परियोजनाओं को शिलान्यास व उद्घाटन होगा। इनमें 11 परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जबकि तीन का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।
विज्ञापन

जिले में पूरी हुई परियोजनाओं में सिंचाई विभाग की ओर से सफीदों में हांसी ब्रांच नहरका पुनर्निर्माण भी है। इस परियोजना पर 57 करोड़ 12 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा सिंचाई विभाग द्वारा ही हांसी ब्रांच नहर का आरडी 30 हजार पुनर्निर्माण किया जाना है। इस पर 56 करोड़ 42 लाख रुपये खर्च होने हैं। इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। वहीं 12 करोड़ 25 लाख रुपये से बरवाल लिंक नहर बने लोहे के पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। नरवाना में सुदकैण डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इस परियोजना पर सात करोड़ तीन लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे। कोयल गांव में छह करोड़ 67 लाख रुपये बने 33 केवी बिजली घर का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं बरसोला बस माइनर का शिलान्यास किया जाएगा। इस परियोजना पर छह करोड़ 32 लाख 87 हजार रुपये खर्च होंगे। पांच करोड़ 13 लाख रुपये से बने बोहतवाला 33 केवी बिजली घर, जींद में सीआरएसयू में चार करोड़ 36 लाख रुपये से बने 33 केवी बिजली घर व अर्जुन स्टेडियम में तीन करोड़ 25 लाख रुपये से बने फैसिलिएशन सेंटर, 22 करोड़ आठ लाख 50 हजार रुपये से बनी धरोदी माइनर, 99 लाख 26 हजार रुपये से बनी तारखां-मीरपुर माइनर, 91 लाख 19 हजार रुपये से बनी इस्माइपुर सब माइनर, 87 लाख 33 हजार रुपये से खापड़ माइनर की पाइपलाइन व 57 लाख 87 हजार रुपये से बनी नरवाना माइनर की पाइप लाइन का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।
अधिकारियों को भेजे काम
नौ जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सफीदों में आ रहे हैं। इस पर शिलान्यास व उद्घाटन के कामों की सूची अधिकारियों को भेजी गई है। कुल 14 काम शामिल हैं। इनमें से 11 कार्यों का उद्घाटन होगा, जबकि तीन का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन

आरके चंदाना, डीडीपीओ, जींद।
मुख्यमंत्री देंगे जिले को बड़ी सौगात
लंबे असरे के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद आ रहे हैं। ऐसे में जिले के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगाता के अलावा कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा भी होगी। इसके लिए पार्टी अपने स्तर पर तैयारी कर रही है। रैली में करीब पांच लाख लोग पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजू मोर, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें