फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला परिवार का उचाना से कोई लेना-देना नहीं : प्रेमलता

Sun, 30 Jul 2023 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। सखी सहेली मिलन कार्यक्रम के तहत भाजपा की पूर्व विधायक प्रेमलता ने रविवार को सुदकैन कलां, काब्रच्छा और तारखां गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार का उचाना से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जो चौटाला परिवार की आपस की राजनीति लड़ाई है, वह सबके सामने है। यह आपस में ही लड़ रहे हैं। दादा (ओपी चौटाला) कहते हैं कि जहां से पोता (दुष्यंत चौटाला) चुनाव लड़ेगा वह वहीं से लड़ेंगे। दादा पोते का रिश्ता जब खत्म हो लिया तो हमारे के लिए क्या करेगा। उन्होंने कहा कि हम तो अपने बड़ों की इज्जत करते हैं। यहां दादा, पोता आपस में ही लड़ रहे हैं। इस बात को हलके के लोगों को समझना होगा। यह बहकाने वाले लोग हैं, इन्हें कुछ नहीं करना। यहां आएंगे लोगों को बहकाएंगे फिर सिरसा बैठ जाएंगे, क्योंकि इनका घर तो सिरसा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें