फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में दस दिन से बंद पड़े सीसीटीवी, अब जागे जिम्मेदार

विज्ञापन
26जेएनडी10-नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में बंद पड़े सीसीटीवी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से सुचारू रूप से काम नहीं कर रहे हैं। लापरवाही को देखते हुए प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने कड़े निर्देश जारी करते हुए दो दिन में भीतर सभी कैमरों को चालू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नागरिक अस्पताल की पुराने भवन में आठ-दस दिनों से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। ऐसे में मरीजों की सुरक्षा संदेश के घेरे में आ गई है।
अस्पताल प्रशासन गंभीरता नहीं दिखाई दे रहा था लेकिन अब मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। प्रशासन ने कैमरों की देखरेख और मेंटेनेंस के लिए संबंधित फर्म को पत्राचार के संबंध में सभी दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन से न केवल मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि चोरी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
हाल के समय में अस्पताल परिसर में छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
बाॅक्स
21 अप्रैल को अस्पताल से हो गई थी बाइक चोरी
नागरिक अस्पताल की पार्किंग से 21 अप्रैल को एक युवक की बाइक चोरी हो गई थी। नरवाना क्षेत्र के गांव ढाबी टेकसिंह निवासी बलजीत सिंह ने एफआईआर में बताया कि 21 अप्रैल को वह नागरिक अस्पताल में अपने जानकार से मिलने के आए थे। शाम को जब वह बाहर आया तो देखा कि बाइक नहीं है। यदि पुराने भवन में सीसीटीवी चालू हालत में होते तो फुटेज से चोर का पता चल सकता था।
वर्जन
दो दिन के भीतर सभी कैमरों को चालू करने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कैमरों को जल्द चालू कर उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें