फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये निकालने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक रोड पर एटीएम से राशि निकलवाने गए युवक का धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये की राशि निकलवाने के आरोप में शहर थाना पुलिस नेमामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में भगवान नगर निवासी बिशंबर ने बताया कि वह 26 जनवरी को रोहतक रोड स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था लेकिन जब उसके पैसे नहीं निकले तो वहां पर खड़े एक युवक ने उसकी सहायता के नाम पर कार्ड लेकर राशि निकलवाने का प्रयास किया। वहीं उसने वह कार्ड बदल लिया। उसने बताया कि जब वह घर आया तो उसके पास तीन बार में उसके खाते से 30 हजार रुपये की राशि निकलने के संदेश मिले। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि खाते से धोखाधड़ी कर 30 हजार रुपये की राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें