शीतलपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान से सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार सहित चार दिन पहले बाहर गया था। 25 जनवरी की सुबह जब वापस पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर जाकर देखा तो मकान से जेवरात व लगभग 40 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल गायब मिले। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।