फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की शादी करने पर पति समेत दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव संडील में लगभग एक साल पहले एक नाबालिग की शादी करने पर अलेवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। यह शिकायत गांव के ही एक व्यक्ति ने की थी। पुलिस ने किशोरी के भाई व पति समेत दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ बाल विवाह निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव संडील निवासी संदीप ने पुलिस महानिदेशक को भेजी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त 2020 को गांव की ही एक 16 वर्षीय किशोरी की शादी हिसार जिले के गांव खरकपूनिया निवासी 20 वर्षीय राहुल के साथ कर दी। संदीप ने आरोप लगाया था कि गांव के ही भीरा नामक व्यक्ति ने सोने की अंगूठी लेकर अपने बेटे के साले राहुल से यह शादी करवाई थी।
इस संबंध में गतवर्ष भी शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक साल बाद अलेवा थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर किशोरी के पति गांव खरक पूनिया निवासी राहुल, जेठ रवि, संदीप, गांव संडील निवासी बिचौलिया भीरा, उसके बेटे सुनील, किशोरी के भाई बलजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें