21जेएनडी06: पुलिस गिरफ्त में वन्य जीव के अंगों का व्यापार करने का आरोपी आशिष।
- फोटो : Jind
जींद। सफीदों में वन्य जीव के अंगों का व्यापार करने पर शहर थाना पुलिस ने पुरानी अनाज मंडी के नजदीक पंसारी की दुकान चलाने वाले आशीष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में वन्य जीव संरक्षण विभाग के निरीक्षक मनवीर खटकड़ ने कहा कि उनको सूचना मिली थी कि आशीष कुमार गर्ग पंसारी की दुकान चलाता है। वह दुकान में वन्य जीव के अंगों का व्यापार करता है। सूचना के आधार पर वन्य जीव संरक्षण की टीम ने पुलिस को साथ लेकर दुकान पर छापा मारा तो दुकान के अंदर से दो टुकड़े सांभर सींग, तीन टुकड़े लाल मूंगा व कुठ के 13 नग बरामद हुए। मौके से इन वस्तुओं को बरामद कर पंसारी को काबू कर लिया। इसके बार में पंसारी से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इस मामले में सफीदों शहर थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि दुकान के माध्यम से वन्य जीवों के अंगों का व्यापार करने और वन्य जीव के अंग रखने के आरोप में पंसारी आशीष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।