फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पैदावार, व भविष्य में भाव बढने से की संभावना से मंडियों में 30 प्रतिशत कम रही गेहूं की आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गेहूं का सीजन अंतिम चरण में है लेकिन इस बार मंडियों में आवक कम हुई है। पिछले साल के मुकाबले मंडियों में करीब 30 प्रतिशत गेहूं कम पहुंचा है। इसका मुख्य कारण पैदावार की कमी और भविष्य में गेहूं की कीमत में उछाल की संभावना बताई जा रही है। यही वजह है कि किसान अपना गेहूं रोक रहे हैं।
विज्ञापन

हर साल मंडियों में गेहूं की खरीद 15 मई तक होती है लेकिन इस बार 90 प्रतिशत से अधिक गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है। जिले भर की मंडियों में बुधवार शाम तक 37 लाख 94 हजार नौ हजार क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई है। वहीं पिछले साल इसी दिन तक 50 लाख 88 हजार 26 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की गई थी। पिछले साल कुल 72 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की खरीद मंडियों व खरीद केंद्रों पर हुई थी। अधिकारियों को अनुमान है कि यह आंकड़ा इस बार करीब 50 लाख क्विंटल के आसपास रहेगा। सामान्य से अधिक तापमान होने की वजह से इस बार गेहूं की फसल समय से पहले पक गई और दाना कमजोर रह गया है। इससे गेहूं की पैदावार कम हुई है। वहीं भविष्य में गेहूं की कीमत समर्थन मूल्य से अधिक होने की भी उम्मीद है। इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की मांग अधिक है।
बॉक्स
निजी खरीदार भी सक्रिय
इस बार निजी खरीदार भी सक्रिय हैं। इसके साथ ही मंडी के कुछ आढ़ती भी निजी तौर पर गेहूं खरीद रहे हैं। हालांकि मंडी के अंदर आने वाले गेहूं का गेट पास बनवाकर सरकारी फीस भरनी होती है लेकिन कई जगह फीस चोरी व अवैध तरीके से भंडारण का मामला भी आ चुका है।
विज्ञापन

बॉक्स
जींद और नरवाना में हो चुकी है कार्रवाई
बिना गेट पास के मंडी में गेहूं आने की शिकायत की जांच हो चुकी है। जींद की नई अनाज मंडी में दो दिन पहले मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम और बुधवार को नरवाना में एसडीएम संजय बिश्नोई ने छापा मार कर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित किया गया गेहूं बरामद किया था।
बॉक्स
मंडी में आने वाले गेहूं पर नजर
मंडी में आने वाले गेहूं की सरकारी फीस भरनी होती है। इस बार पिछले साल के मुकाबले गेहूं की आवक कम हुई है। जहां भी बिना रिकार्ड के गेहूं का भंडारण मिला है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की गई है।-संजीव कुमार, सचिव मार्केट कमेटी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें