जींद। दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने व पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति, सास, देवर और देवरानी ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट की। जबकि उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ व पति ने उसका शादी के बाद से ही लगातार अप्राकृतिक यौन शोषण किया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।