जींद। शीतलपुरी कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर अंदर से चार हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी महिला कमला देवी ने बताया कि वह 23 नवंबर को अपने बेटे के साथ खरकरामजी गांव में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे।
इस दौरान रात को अज्ञात लोगों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर से सामान व नकदी चोरी कर ली। चोरी की घटना की जानकारी उनको पड़ोसियों ने दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके मकान का ताला टूटा मिला और अंदर से एक गैस सिलिंडर, चार हजार रुपये की नकदी व एक क्विंटल गेहूं गायब मिले। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।