फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को प्रताड़ित करने में चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को प्रताड़ित करने में चार पर केस
विज्ञापन

जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण करने व देवर द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने शहर के सेक्टर निवासी ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी शहर के एक युवक के साथ 10 मार्च 2019 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जब उसने विरोध जताया तो उसके पति, देवर, सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया गया और देवर ने छेड़खानी की। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें