जींद। धमतान साहिब के पास स्कूटी सवार 15 वर्षीय लड़की को टक्कर मारकर घायल करने और परिजनों द्वारा समझाने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गढ़ी थाना पुलिस ने रसींदा के सरपंच देवेंद्र और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में 15 वर्षीय किशोरी तमन्ना ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ धमतान साहिब में फोटो खिंचवाने के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से रसींदा गांव के सरपंच के बेटे ने गाड़ी से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें उसकी बेटी का पैर टूट गया। आसपास के लोगों की सहायता से उसे नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि जब परिजन आरोपी के घर गए तो सरपंच ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने बताया कि रसींदा गांव के सरपंच देवेंद्र और उसके बेटे के खिलाफ सड़क दुर्घटना को अंजाम देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।