फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना के जजपा विधायक बोले- हाईकमान के आदेश पर इस्तीफा देने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना से जजपा विधायक एवं हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि अगर हाईकमान का आदेश होगा तो वह किसानों की मांगों के मुद्दे पर इस्तीफा देने को तैयार हैं। सोमवार को नरवाना के पीडब्लयूडी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुरजाखेड़ा ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर कड़कड़ाती ठंड में दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। उन्हें किसानों की मांगों से सहानुभूति है, किसानों के हित सर्वोपरि हैं, लेकिन इस्तीफा समस्या का हल नहीं है। जजपा हाईकमान ने केंद्र सरकार को किसानों की समस्या को समझते हुए इसका जल्दी समाधान करने की मांग की हुई है। अगर हाईकमान आदेश करेगी कि किसानों की मांगों को लेकर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए तो वह अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें