पिल्लूखेड़ा। पानीपत के बलाना निवासी एक महिला ने बेटी के ससुराल पक्ष के बेरीखेड़ा निवासी लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए शिकायत पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी है। पुलिस को पानीपत के बलाना निवासी महिला सरोज ने बताया कि बेटी मनीषा की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व बेरी खेड़ा निवासी श्रवण के साथ हुई थी।
बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों शादी के समय से ही मारपीट कर तंग करते रहते थे। उन्होंने बताया कि बेटी मनीषा ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कराते हुए घायल को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालात को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।