07जेएनडी39-बधाना गांव में पेयजल किल्लत को लेकर रोष प्रकट करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : mathura
अलेवा। बधाना गांव स्थित मंदिर के पास लगे बोर में डाली उधार की मोटर के दुकानदार की ओर से ले जाने के चलते ग्रामीण चार दिनों से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों में जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष है।
बधाना गांव के ग्रामीण चरण, सतपाल, अमित, चंद्र और लज्जा ने बताया कि कुछ दिन पहले मंदिर के पास लगे बोर में मोटर डलवाने की मांग को लेकर गांव के लोग डीसी से मिले थे, लेकिन उस वक्त विभाग के पास बड़ी मोटर नहीं होने के कारण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सरपंच से कहकर नगूरां गांव स्थित एक दुकानदार से उधार में मोटर लेकर बोर में डलवा दी।
उसके बाद गांव के लोगों को सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई थी, लेकिन विभाग द्वारा काफी बोर में अपनी खुद की मोटर नहीं डाली गई।
विभाग द्वारा अपनी खुद की मोटर नहीं डाले जाने के कारण और दुकानदार की समय अवधि पूरी होने के कारण दुकानदार ने करीब चार दिन पहले ही बोर से अपनी मोटर को निकलवा लिया।