फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान में घुसी कार, दो युवकों की मौत

Fri, 06 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी24: दुकान में घुसकर पलटी हुई कार व टूटी दुकान। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों-असंध बाईपास टी-पॉइंट पर अनियंत्रित होकर कार वीरवार देर रात को दुकान में घुस गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में कार और दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान आदित्य उर्फ लीलू (22) निवासी गांव जोरासी, पानीपत तथा राहुल (23) निवासी समालखा के रूप में हुई है। गनीमत रही की हादसे के दौरान दुकान में कोई नहीं था।
विज्ञापन

आदित्य और राहुल अपने दोस्तों के साथ सफीदों में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आए हुए थे। शादी में शामिल होने के बाद दोनों वीरवार रात करीब 11 बजे कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह असंध रोड टी पॉइंट पर पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रि होकर सीधे एक दुकान में जा घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान का अगला हिस्सा गिर गया। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
हादसे की आवाज दूर तक सुनी गई। इस दौरान पीछे दूसरी कार में आ रहे उनके दोस्तों ने आदित्य और राहुल को कार से बाहर निकाला। दोनों को सफीदों के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां से बाद में उन्हें पानीपत के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पानीपत अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

06जेएनडी24: दुकान में घुसकर पलटी हुई कार व टूटी दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें