11जेएनडी02: प्राचार्य सत्यवान मलिक कैडेट आमीन को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय एनसीसी कैडेट आमीन ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है।
दो फरवरी को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।आमीन का चयन ड्रिल, अनुशासन और नेतृत्व जैसे पैमानों पर हुआ। वह गांव बुवाना के रहने वाले हैं। उनकी इस सफलता के पीछे माता सावित्री का संघर्ष और त्याग रहा है।
प्राचार्य सत्यवान मलिक, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा और डॉ. ज्योति लडवाल ने उनका स्वागत किया। पंकज बत्रा ने बताया कि 2017 से अब तक इस महाविद्यालय के छह कैडेट विनय लाठर, निशा, मुस्कान, मोहित और कमलजीत हिस्सा ले चुके है। प्राचार्य ने कहा कि आमीन की यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है और महाविद्यालय भविष्य में भी कैडेट्स को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर आमीन को महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न और दीवार घड़ी भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।