11जेएनडी01-अर्जुन स्टेडियम में विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
जींद। अर्जुन स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय युवा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पोंकर खेड़ी की लड़कियों की कबड्डी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं गांव की अन्य खिलाड़ियों ने भी एथलेटिक में शानदार प्रदर्शन किया।
पोंकरी खेड़ी की लड़कियों की टीम समेत 400 मीटर दौड़ में साक्षी ढुल और लंबीकूद में सारिका ढुल ने हिस्सा लिया। कबड्डी में लड़कियों ने फाइनल मैच में बराह कलां की प्रतिद्वंदी टीम को 27-23 अंकों से टक्कर दी। नजदीकी मुकाबले में दूसरे स्थान पर रही। वहीं साक्षी ढुल 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम रही। सारिका ढुल लंबी कूद में तीसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को कोच रविंद्र ढुल को ग्राम पंचायत और सरपंच राजकुमार ढुल ने बधाई दी है।