फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव ने भाजपा को दिखाया आइना : बीरेंद्र

Tue, 16 Jul 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाला है, इसलिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। वह सोमवार को राजीव गांधी कॉलेज में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में हुए उपचुनाव में अलग-अलग नीतेज आए हैं। इंडिया गठबंधन के 10 उम्मीदवार जीते हैं। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा का जो चढ़ाव था अब नीचे उतरने शुरू हो गया है। कांग्रेस न्याय चौपाल को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि न्याय का मतलब है जस्टिस। यह जस्टिफाई चीजें हैं, जिससे लोगों को अपेक्षाएं हैं। उनको अगर नहीं करेंगे तो यह जनता के साथ अन्याय है, इसलिए अब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें