फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के पास बने फ्लाईओवर से रोहतक जा रहीं बसें, फिर भी किराया 65 रुपये

विज्ञापन
जेल के पास बने फ्लाईओवर से गुजरती रोडवेज बस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जब जेल के पास फ्लाईओवर बन रहा था तो रोहतक के सफीदों रोड से होते हुए पांडु-पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड के फ्लाईओवर से बसों का परिचालन हो रहा था। इस रूट से जींद से रोहतक की दूरी 65 किलोमीटर बनती है तो यात्रियों से 65 रुपये किराया लिया जाता था। जेल के पास फ्लाईओवर बनने से रोहतक के लिए बसें इधर से जा रही हैं। इस रास्ते रोहतक की दूरी पांच किलोमीटर कम हो गई है, फिर भी किराया 65 रुपये ही वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोहतक रोड बाईपास पर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो बसें रोहतक के लिए गोहाना रोड पर नए बस स्टैंड के पास बने फ्लाईओवर पर चढ़कर जाने लगीं। नए बस स्टैंड के पास से फ्लाईओवर पर बस चढ़ाते समय सड़क दुर्घटना होने का डर बना रहता था। ऐसे में रोहतक जाने वाली बसों को सफीदों रोड से होते हुए फ्लाईओवर पर चढ़ने के निर्देश दिए गए। सफीदों रोड से होकर रोहतक के लिए जाने की दूरी 65 किलोमीटर पड़ती थी। इसलिए रोडवेज अधिकारियों ने सर्वे कर जींद से रोहतक का किराया 65 रुपये निर्धारित किया था। अब रोहतक रोड बाईपास से बसे जाने लगी हैं। ऐसे में यात्रियों की मांग है कि जींद से रोहतक का किराया कम होना चाहिए।
जींद रोडवेज डिपो के जीएम गुलाब सिंह दूहन ने कहा कि अगर बसें रोहतक रोड बाईपास से होकर जाने लगी हैं तो अधिकारियों से कहकर सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद जितने किलोमीटर कम या ज्यादा होंगे, उस हिसाब से किराया निर्धारित किया जाएगा। अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें