फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख 51 हजार रुपये का बिका बैल दौड़ का %योद्धा --पंजाब के लुधियाना निवासी गोलू जोधा ने जुलाना से खरीदा बैल

विज्ञापन
16 लाख 51 हजार रुपये में पंजाब के लुधियाना निवासी गोलू जोधा द्वारा खरीदा गया बैल। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
धर्मवीर निडाना
विज्ञापन

जींद। एक तरफ जहां सड़कों पर घूम रहे गोवंश से लोग परेशान हैं, वहीं जुलाना निवासी दीपक लाठर ने 16 लाख 51 हजार रुपये में अपना बैल योद्धा बेच कर गोवंश के महत्व को बता दिया है। यह बैल दौड़ में भाग लेता है और 25.10 सेकेंड में 396.24 मीटर की दौड़ लगा चुका है। दीपक से पंजाब के लुधियाना जिले के डहैपी गांव निवासी जीतू और गोलू जोधा ने बैल खरीदा है। बैल की उम्र महज चार साल है।
सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके जुलाना निवासी दीपक लाठर ने बताया कि उन्हें घोड़े और बैल पालने का शौक है। ऐसे में अपने दो साथियों मलकीत गुलकनी, दीपक गुडान के साथ मिलकर वह गांव में ही फार्म चलाता है। दीपक के अनुसार यह बैल उन्होंने करीब तीन महीने पहले मालवी गांव से तीन लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद पंजाब में हुई कइ बैल दौड़ प्रतियोगिताओं में योद्धा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी साल जनवरी में पंजाब के लुधियाना जिले के अजनोद में आयोजित बैलों की दौड़ प्रतियोगिता में योद्धा ने प्रथम पुरस्कार जीता था। तभी से इस पर कई बैल पालकों की नजर थी। बार-बार लोग आते रहे। लेकिन कोई योद्धा को नहीं खरीद सका। अब 16.51 लाख रुपये में गोलू जोधा ने योद्धा को खरीदा है।
विज्ञापन

पशुपालन में अच्छी संभावनाएं
दीपक लाठर का कहना है कि पशुपालन में काफी अच्छी संभावनाएं हैं। इसके लिए किसान अच्छी नस्ल के पशुओं को पालें और उनको इस प्रकार से तैयार करें जिस प्रकार की मांग है। इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं।
प्रतिदिन छह लीटर दूध, 200 ग्राम घी और पांच किलो अनाज लेता है योद्धा
दीपक के अनुसार यह पहला मौका था कि जब हरियाणा के बैल ने पंजाब में पहला स्थान पाया था। दीपक के अनुसार योद्धा को विशेष खुराक दी जाती है। प्रतिदिन छह लीटर दूध, 200 ग्राम घी व पांच किलोग्राम दाना दिया जाता है।
विज्ञापन

पंजाब के समराला में भी विजयी हुआ योद्धा
दीपक के अनुसार लुधियाना के समराला ब्लॉक के खिरनिया में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में योद्धा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही पंजाब से इसके खरीदार आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें