फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीएसएफ जवान की असम में हृदय गति रुकने से निधन

Tue, 16 Jan 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी13 : सत्यवान खटकड़ के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
उचाना । असम में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मोहनगढ़ छापड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय बीएसएफ जवान सत्यवान खटकड़ का देहांत हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। हरियाणा पुलिस तथा भारतीय सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान तहसीलदार और डीएसपी अमित भाटिया व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सत्यवान के पिता रिटायर्ड सूबेदार रामपाल सिंह ने तिरंगा लिया।
विज्ञापन



सत्यवान खटकड़ 1995 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह योग इंस्ट्रक्टर थे। सत्यवान खटकड़ के शहीद होने की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। सोमवार को खटकड़ टोल पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचा। यहां से देशभक्ति के नारों के साथ उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। यहां सेना ने सलामी दी और इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। सत्यवान खटकड़ के परिवार में पत्नी और दो बेटियों के अलावा एक बेटा है। उनके पिता रामपाल सिंह सेना से ही सूबेदार रिटायर हुए थे। गांव के सरपंच प्रतिनिधि आमीर ने बताया कि सत्यवान बहुत साधारण स्वभाव और मिलनसार थे। पूर्व गांव को सत्यवान पर गर्व है। ऐसे लाल किसी के घर में जन्म लेते हैं। ऐसे बहादुर सैनिकों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

15जेएनडी13 : सत्यवान खटकड़ के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। संवाद

15जेएनडी13 : सत्यवान खटकड़ के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। संवाद

15जेएनडी13 : सत्यवान खटकड़ के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें