20जेएनडी07: पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी। स्रोत पुलिस।
उचाना। लोधर गांव में मामूली कहासुनी के चलते डंडा मारकर भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील के रूप में हुई है।
लोधर गांव निवासी ममता ने 18 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पति संदीप व देवर सुनील के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान सुनील ने उनके पति संदीप के सिर में डंडे से वार किया, जिससे वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें वह उचाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाई, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी नरवाना अमित भाटिया, उचाना थाना प्रभारी रविंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपी उसी दिन से फरार चल रहा था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
20जेएनडी07: पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी। स्रोत पुलिस।