जींद। रेलवे स्टेशन नरवाना पर सोमवार को अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जीआरपी को सोमवार को सूचना मिली की प्लेटफार्म नंबर-2 पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पाकर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र लगभग 54 साल है। उसने मटियाली टी शर्ट, नीला लोवर पहने हुए है। चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।