फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीपीएल परिवारों को मकान मरम्मत के लिए मिलेंगे 80 हजार

Fri, 06 Dec 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत सभी बीपीएल परिवारों को मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पहले यह लाभ केवल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों तक सीमित था, लेकिन प्रदेश सरकार ने योजना में संशोधन के बाद अब यह सभी पात्र बीपीएल परिवारों को उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सरकार ने न केवल योजना का लाभार्थी दायरा बढ़ाया है, बल्कि आर्थिक सहायता राशि को भी 50 हजार से बढ़ाकर 80 हजार कर दिया है। योजना के तहत केवल वही परिवार पात्र होंगे जिनका मकान 10 वर्ष या उससे अधिक पुराना है और मरम्मत योग्य स्थिति में है। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें