फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्लॉकचेन से पारदर्शी होगी पीडीएस की सप्लाई चेन, 17.65 लाख का रिसर्च प्रोजेक्ट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 17.65 लाख रुपये के रिसर्च प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपम भाटिया को हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड स्कीम के तहत यह शोध अनुदान मिला है।
विज्ञापन

दो वर्ष की अवधि वाले इस प्रोजेक्ट में ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से राशन की सप्लाई चेन को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने पर काम किया जाएगा। शोध का मुख्य उद्देश्य राशन की आपूर्ति और वितरण के दौरान होने वाली लीकेज, चोरी और अनियमितताओं को रोकना है।
प्रोजेक्ट के तहत राशन की सप्लाई चेन की पूरी प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इससे राशन कार्ड के माध्यम से होने वाली अनियमितताओं को कम करने और लाभार्थियों को सरकार की ओर से निर्धारित राशन की सही मात्रा उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कुलपति ने शोध टीम को दी बधाई
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने डॉ. अनुपम भाटिया और शोध टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण में ब्लॉकचेन जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे शोध से अकादमिक कार्यों के साथ जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी। कुलपति ने प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. अनुपम भाटिया, रिसर्च एसोसिएट डॉ. स्नेहा और फील्ड स्टाफ मिस नेहा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रोजेक्ट पीडीएस को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें