फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरू, 40 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। पंजाब नेशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा के तत्वावधान में एसडी महिला महाविद्यालय में चार दिवसीय बेकरी उत्पाद और उनका संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य एससी/एसटी वर्ग के युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षक रुकमणी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेकरी व्यवसाय वर्तमान समय में स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। प्रशिक्षण में करीब 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। चार दिनों के दौरान उन्हें केक, बिस्कुट, पेस्ट्री और ब्रेड सहित विभिन्न बेकरी उत्पाद तैयार करने की विधि सिखाई जाएगी। साथ ही सामग्री के उचित उपयोग, मशीन संचालन, स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को कम लागत में बेकरी व्यवसाय शुरू करने और सफलतापूर्वक संचालित करने के तरीके भी बताए जाएंगे। प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें