फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए काले बदरा ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें

विज्ञापन
दिनभर आसमान में छाए रहे काले बादल। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शनिवार को दिनभर बारिश होने के बाद रविवार को भी बारिश की आशंका बनी रही। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। जिससे किसानों की धड़कने बढ़ी रहीं। शनिवार के बारिश के बाद फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि यह नुकसान अभी ज्यादा नहीं है लेकिन अब अगर बारिश हुई तो फसलों को काफी नुकसान होगा। कपास, बाजरा की फसलों को फिलहाल कुछ नुकसान हुआ है। धान की फसल भी लगभग पकने को है। यदि आगे बारिश हुई तो धान की फसल को भी नुकसान होने की संभावना है। जुलाना, पिल्लूखेड़ा, सफीदों में बारिश के कारण पहले ही फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। नरवाना में भी तेज बारिश के कारण फसलों को कुछ नुकसान की संभावना है। जींद तथा उचाना में फिलहाल बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं है।
खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुभाषचंद्र ने कहा कि फिलहाल फसलों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। यदि और बारिश हुई तो सबसे ज्यादा बाजरा, कपास को नुकसान होगा। फिलहाल धान में नुकसान नहीं है। अभी दो-तीन दिन और मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें