फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धुंध में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

Fri, 15 Nov 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी04: कृष्ण। फाइल फोटो।
विज्ञापन
जींद। दो दिन से पड़ रही धुंध की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। वीरवार सुबह को धुंध की वजह से दृश्यता 20 मीटर तक रही, जबकि रात में यह पांच से सात मीटर तर ही रही। धुंध के कारण सड़क पर वाहन के नहीं दिखाई देने के चलते मोहम्मद खेड़ा गांव के चौक पर बुधवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी समारोह से लौट रह दो दोस्तों में से एक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बिघाना निवासी कश्मीरी ने बताया कि वह और उनका दोस्त कृष्ण 13 नवंबर को मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिटानी गांव में शादी में गए हुए थे। मोटरसाइकिल को कृष्ण चला रहा था। जब दोनों देर रात घर लौट रहे थे तो मोहम्मद खेड़ा गांव के चौक के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उनको नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर कृष्ण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एसआई जयबीर सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुधवार सुबह भी बस और ट्रक में हुई थी टक्कर

कोहरे के कारण बाईपास पर पलटे ट्रक के साथ बस की बुधवार सुबह टक्कर हो गई थी। इसमें बस में सवार दो यात्रियों को मामूली चोट आई थी, लेकिन चालक की समझदारी से बड़ा हादसा बच गया था। बस में उस समय लगभग 40 यात्री सवार थे। बाईपास पर कोहरे के कारण टाटा एस को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया था। इसके कारण रोडवेज बस भी उसकी चपेट में आ गई थी।

14जेएनडी04: कृष्ण। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें