जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 10वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन कड़े मुकाबले देखने के लिए मिले। इसमें महिला वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी हिंदू कन्या कॉलेज की टीम ने अपने नाम की। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राजकीय कॉलेज सफीदों की प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
पुरुष वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी राजकीय कॉलेज जींद ने जीती। राजकीय कॉलेज सफीदों को दूसरा और यूटीडी को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी हिंदू कन्या कॉलेज की टीम ने जीती। एसडीएमएस कॉलेज नरवाना की टीम द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय सफीदों की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आरजीएम कॉलेज उचाना का सुशील कुमार व महिला वर्ग में राजकीय कॉलेज सफीदों की नेहा बेस्ट एथलीट रहे।
डॉ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि खेल से हम नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। खेल के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। खेल के माध्यम से अच्छे पद को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में विकास की असीमित संभावनाएं हैं। बहुत सारे प्रोफेशनल लीग टूर्नामेंट प्रारंभ हो चुके हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बताया कि वह कठिन मेहनत के आधार पर अपने परिवार, कॉलेज, विश्वविद्यालय का प्रदेश का नाम ऊंचा कर सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल परिषद के सचिव व खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल, डॉ. कृष्ण श्योकंद, हिंदू कन्या कॉलेज की प्राध्यापिका मीना, राजकीय महाविद्यालय के सतीश मलिक, डॉ. रोहताश, संदीप, अतुल मौजूद रहे।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में हिंदू कन्या कॉलेज की मुस्कान ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय तथा मां ओमवती कॉलेज ऑफ एजुकेशन पलवल की निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में आरजीएम कॉलेज उचाना के सुशील ने प्रथम, साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत के आकाश ने द्वितीय तथा राजकीय कॉलेज जुलाना के मनजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के जैवलिन थ्रो में केएमजीसी नवाना के हमीद ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय व सीआरकेसी के मलकीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के जैवलिन थ्रो में एसडीएमएम की मृदनालिनी ने प्रथम, हिंदू कन्या कॉलेज की रीनू ने द्वितीय तथा एसडीएमएम काॅलेज नरवाना की तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
14जेएनडी19: दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती महिला खिलाड़ी। संवाद
14जेएनडी19: दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती महिला खिलाड़ी। संवाद