शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी के निकट बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी सुरेश (45) बृहस्पतिवार रात किसी कार्य के लिए शहर की तरफ गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो रेलवे फाटक के निकट तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी और ट्रक के टायर बाइक चालक सुरेश के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक सुरेश के रिश्तेदार भगत सिंह कॉलोनी निवासी कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।