फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर बाइक व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। उपमंडल के गांव जयपुर के एक ईंट भट्ठे के पास दो युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर बाइक व नकदी लूट ली। सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुज्जफरनगर के गांव भुवापुर निवासी राहुल ने बताया कि वह जींद शुगर मिल में काम करता है। वह बुधवार रात बाइक से जींद-शुगर मिल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव जयपुर के पास स्थित ईंट-भट्ठा के पास पहुंचा सड़क पर दो युवक खड़े थे। उन्होंने हाथ से इशारा कर बाइक को रुकवाया। जब उसने इसका कारण पूछा तो युवक ने उसे मुक्के और थप्पड़ मारे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर बाइक, एटीएम कार्ड, 1200 रुपये की नकदी व मोबाइल सिम ले गए। पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें