फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना खंड में भौंगरा व अलेवा में डाहौला स्कूल रहा सुंदरीकरण में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाली सीएम स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल वर्ग में उचाना खंड में सबसे सुंदर स्कूल भौंगरा गांव का रहा तो अलेवा खंड में इसी वर्ग में सबसे सुंदर स्कूल डाहौला का रहा।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. राजेश खोथ द्वारा इस प्रतियोगिता के परिणामों को घोषित किया। प्राइमरी, मिडल, हाई व सीनियर सेकेंडरी वर्ग में यह प्रतियोगिता आयोजित होती है। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल के मुखिया के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है ताकि हर कोई अपने स्कूल को एक-दूसरे से बेहतर बनाने का प्रयास करें। एसडीएम ने बताया कि उचाना खंड में राजकीय उच्च विद्यालयों में सुदकैन खुर्द, अलेवा खंड में राजकीय उच्च विद्यालय बधाना प्रथम रहे। ऐसे ही उचाना खंड में मिडल स्कूलों में राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय घासो प्रथम, अलेवा खंड में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुचराना खुर्द को प्रथम स्थान मिला। प्राथमिक स्कूलों में उचाना खंड में लोधर तो अलेवा का पेगां स्थित स्कूल प्रथम रहा। जिले के हर ब्लॉक में प्रथम रहे यह स्कूल 26 जनवरी से पहले एडीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा निरीक्षित किए जाने हैं। इसके बाद जिला का परिणाम घोषित होगा।
यह मिलेगा पुरस्कार
खंड स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यालय को सरकार द्वारा 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। प्रथम रहे स्कूल अब जिलास्तर प्रतियोगिता के लिए शामिल होंगे। सुंदरीकरण प्रतियोगिता को लेकर बनाई गई टीम में बीईओ, सीनियर प्रिंसिपल, सीनियर हैड मास्टर, सीनियर मौलिक हैड, सीनियर प्राथमिक हैड के अलावा सीडीपीओ शामिल थी।
विज्ञापन

ये होते हैं मापदंड
एसडीएम ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए विभिन्न मापदंड निर्धारित किए गए है। कुल 400 अंक का पैमाना होता है। जिसमें भवन, फर्नीचर का रखरखाव, कार्यालय, प्रयोगशालाओं की उपलब्धता, रसोई घर, साफ-सफाई, मुख्य द्वार, चहारदीवारी, क्रीड़ा स्थल, जल प्रबंधन, जल संरक्षण, शौचालयों में पानी की उपलब्धता, कूड़ा-कर्कट निपटान व्यवस्था, बगीचा, पौधे, गमले, वर्दी, अनुशासन, लाइब्रेरी, प्रार्थना सभा, बिजली फिटिंग, आरटीई की छात्रवृत्तियां, नैतिक शिक्षा स्लोगन, एसएमसी की मीटिंग इत्यादि की अलग-अलग मार्किंग होती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर परिणाम तय होते है। जिन विद्यालयों के अंक अधिक होते है उनको प्रथम स्थान कमेटी द्वारा प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें