फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कराटे प्रतियोगिता में भाग्य खर्ब ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 29 May 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी09-इंडस पब्लिक स्कूल में मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य अरुणा शर्मा व
विज्ञापन
जींद। 35वीं हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में इंडस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और दो कांस्य पदक जीते। प्राचार्य अरुणा शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी भाग्य खर्ब ने 14-15 वर्ष आयु वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, दक्षिता ने 11 वर्ष आयु वर्ग के 40 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, देवांश ने 15 वर्ष आयु वर्ग के 45 किलोग्राम में रजत पदक, रेयांश बेरवाल ने 10 वर्ष आयु वर्ग के 25 किलोग्राम में कांस्य पदक और रजनीश ने 16-17 वर्षीय वर्ग के 62 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 24 और 25 मई को इंडस पब्लिक स्कूल में ही आयोजित हुई थी।
प्राचार्य अरुणा शर्मा, इंडस संस्थाओं के निदेशक सुभाष श्योराण, इंडस पब्लिक स्कूल की निदेशक रचना श्योराण और उपप्राचार्य प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें