फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उझाना और नरवाना नहर से हटाए बैरिकेड्स

Sat, 07 Dec 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी21-पंजाब बॉर्डर पर गुरुबाणी सुनते किसान। संवाद
विज्ञापन
जींद/नरवाना। पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान को लेकर दातासिंहवाला बॉर्डर पर शनिवार को भी शांति बनी रही। बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों की नजर 8 दिसंबर को दिल्ली कूच को लेकर पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले किसानों की रणनीति पर रही। हालांकि अलर्ट के बीच फोर्स की मौजूदगी बॉर्डर पर बनी रही, लेकिन स्पेशल ड्यूटी नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

प्रशासन ने उझाना और नरवाना नहर के पास लगाए गए बैरिकेड्स हटा दिए हैं। वहां से फोर्स को भी वापस बुला लिया गया है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 9 दिसंबर को सांसदों के आवास के बाहर धरना देने का आह्वान किया है। भाषणों और रागी जत्थों के माध्यम से गुरबाणी का कार्यक्रम चलता रहा।
दिल्ली कूच को खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के किसान मांगों को लेकर दस माह से डेरा डाले हुए हैं। दातासिंहवाला बॉर्डर सील है। छह दिसंबर को दिल्ली कूच के आह्वान के साथ दातासिंहवाला बॉर्डर पर फिर से गतिविधियां शुरू हो गई थीं। फोर्स की तैनाती के साथ चौकसी भी बढ़ा दी गई थी। फिलहाल दातासिंहवाला बॉर्डर पर शांति है। किसानों को अब 8 दिसंबर को दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है। दातासिंहवाला बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों की नजरें खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले बैठे पंजाब के किसानों की रणनीति पर रही।
विज्ञापन

दातासिंहवला बॉर्डर पर फोर्स तैनात रही
पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के चलते उझाना और नरवाना सिरसा ब्रांच नहर पर नाके लगाए थे। उझाना में हाईवे को वन-वे किया गया था। शनिवार को दोनों स्थानों पर की गई नाकेबंदी को हटा दिया है। पुलिस बल की तैनाती भी वहां पर नहीं की गई। यातायात भी हाईवे पर सामान्य बना रहा। हालांकि दातासिंहवाला बॉर्डर पर फोर्स दलबल के साथ तैनाती रही। बॉर्डर की तरफ आमजन तथा वाहनों पर रोक जारी रही।

पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिह डल्लेवाल ने 12वें दिन भी आमरण अनशन जारी रखा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने 9 दिसंबर को सांसदों के आवास के सामने एक दिन की भूख हड़ताल तथा धरना देने का आह्वान किया है।

07जेएनडी21-पंजाब बॉर्डर पर गुरुबाणी सुनते किसान। संवाद

07जेएनडी21-पंजाब बॉर्डर पर गुरुबाणी सुनते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें