फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बार एसोसिएशन ने सीआरएसयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. आरपी सैनी का किया स्वागत

विज्ञापन
09जेएनडी36-सीआरएसयू में कुलपति का स्वागत करते हुए अधिवक्ता। स्रोत सीआरएसयू
विज्ञापन
जींद। बार एसोसिएशन की ओर से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. आरपी सैनी का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एसोसिएशन के प्रधान विकास लोहान ने प्रो. सैनी को अंगवस्त्र पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनोज ने जींद और कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय की सोशल आउटरीच सेल के निदेशक डॉ. विजय कुमार ने प्रो. सैनी का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया, जबकि एडवोकेट मोहित ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का परिचय करवाया।
कुलपति प्रो. सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग एवं सुझाव लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि एसोसिएशन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व फैकल्टी को कानूनी जागरूकता प्रदान कर विश्वविद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय समाज का है और मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से समाज के हर वर्ग के सपनों को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दूंगा। इस अवसर पर एडवोकेट विकास मलिक, मुल्तान सिंहमार, सुरेंद्र खटकड़, शुभम दीक्षित, अजय लाठर, अजय सिंह चौहान, दीपक सैनी, शमशेर जागलान, आजाद सिंह सैनी, शोम सैनी, हेमंत, दलबीर शर्मा, नरेंद्र कौशिक, विजय शर्मा, विजय कुमार, कविता शर्मा, अंजू इंदौरा, मंजीत कौर, ज्योति यादव, सुमन अहलावत और ज्योति मुंडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें